बाद में रसूलन के परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई है। कुछ देर तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस ने मोके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
फिलहाल इस घटना में एक पक्ष के सेमुल पुत्र रियासत, एजाज पुत्र इरशाद, रसूलन पत्नी रियासत घायल हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि बच्चों के पतंग लूटने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।