शुक्रवार की देर शाम एक युवक नशे की हालत में आवास विकास कॉलोनी की गलियों में घूमकर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ रहा था। एक दो नहीं बल्कि एक-एक कर करीब 20 गाड़ियों के शीशे तोड़े। लोग घरों से बाहर निकल गए। आरोपी युवक ने खुद को घिरता देख अपने दो साथियों को बुला लिया। शीशे तोड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में एक पीड़ित आशीष अग्रवाल ने आरोपी युवक प्रिंस भारद्वाज निवासी पुलिस लाइन के खिलाफ तहरीर दी। पत्थर से गाड़ियों के शीशे तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल उदयप्रताप ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।