फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दो सचिव निलंबित, एक की मूल वेतन पर वापसी; नोटिस और चार्जशीट का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई

Mon, 23 Nov 2026 07:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

डीपीआरओ ने अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक चौधरी, सचिन राज और नीरज कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक सचिव को मूल वेतन पर वापस कर दिया है। 
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में ग्राम पंचायतों में कार्यों की अनियमितता और विभागीय कार्रवाई का जवाब नहीं देने पर तीन सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक सचिव को मूल वेतन पर वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हल्दौर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक चौधरी अनियमितता के मामले में निलंबित चल रहे थे। उन्हें पूर्व एडीपीआरओ ने जांच के बाद चार्जशीट भेजी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद जांच अधिकारी ने जांच में दोषी पाया। इसके अलावा प्रत्यावेदन का जवाब भी नहीं दिया। विभागीय स्तर पर जवाब नहीं मिलने के बाद डीपीआरओ ने अभिषेक चौधरी को मूल वेतन पर वापस कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय निर्देशों की अनदेखी के चलते की गई है।
 

वहीं, जलीलपुर ब्लॉक में तैनात सचिव सचिन राज पर गौशाला के कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप है। इस मामले में डीपीआरओ की ओर से उन्हें दो नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद सचिव ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। गौशाला से संबंधित कार्यों में अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
 

ऑडिट में नहीं दिखा पाए दस्तावेज, सचिव निलंबित
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने धामपुर ब्लॉक के हाफिजाबाद क्षेत्र में तैनात सचिव नीरज कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पंचायतों के ऑडिट में ऑडिटर को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई गई। एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा ने बताया कि सचिव नीरज कुमार शर्मा साल 2012 से लेकर 2018 तक नजीबाबाद ब्लॉक की आठ पंचायतों जसपुर, रायपुर खास, दहीरपुर, सबलगढ़, कामगारपुर, काशीरामपुर में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने 88 लाख 85 हजार 636 रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए थे।

इन कार्यों का ऑडिट कराए जाने के दौरान संबंधित अभिलेख मांगे गए थे। बार-बार मांग किए जाने के बावजूद सचिव ने ऑडिट टीम को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इसे विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही, वित्तीय अनियमितताओं का मामला मानते हुए जांच कराई गई। जांच के बाद डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने सचिव नीरज कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
विभागीय स्तर पर तीनों मामलों में सचिवों पर कार्रवाई की गई है। सचिव सचिन राज, नीरज शर्मा को निलंबित किया गया है। सचिव अभिषेक चौधरी की मूल वेतन पर वापसी की गई। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर

ये भी देखें...
यूपी: मोहन भागवत बोले- देश सर्वोच्च विकसित नहीं, विदेश पढ़ने जाते हैं बच्चे; अमेरिका-इंग्लैंड पर कही ये बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें