फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: भांजी की शादी में जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल, कार ने मारी टक्कर; छह माह पहले हुई थी शादी

Sun, 22 Nov 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जिले के तंगरोली निवासी आकाश अपने फुफेरे भाई वासु के साथ बाइक पर सवार होकर दबथला गांव जा रहा था। नूरपुर-नहटौर मार्ग पर गांव मंडौरा स्थित इंटर कॉलेज के पास हादसा हो गया। आकाश की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर-नहटौर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार आकाश (25) की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई वासु घायल हो गया। आकाश अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। युवक की मौत से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

तंगरोली निवासी आकाश शनिवार सुबह अपनी भांजी की शादी में भात देने के लिए दबथला गया था। भात देने के बाद दोपहर बाद किसी काम से घर लौट आया था। इसके बाद शनिवार देर शाम फिर से शादी समारोह में गांव दबथला जाने के लिए घर से निकला। रात करीब साढ़े नौ बजे नहटौर मार्ग पर गांव मंडौरा स्थित इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक चला रहे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा वासु घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना पर परिजनों में शोक व्याप्त है। आकाश की शादी छह माह पहले ही हुई थी। आकाश की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ देश दीपक ने बताया कि मृतक के पिता प्रेम सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

ये भी देखें...
शामली: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, युवा गुड़ व्यापरी की मौत, 12 नवंबर को इस वजह से चल गई थी शादी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें