फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने बेटा-बेटी को जहर देकर खुद भी दी जान

Sat, 06 Dec 2025 07:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता ने अपने तीन और पांच वर्षीय बेटे-बेटी को जहर देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने मासूम बेटे और बेटी को जहर दिया और उसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


सिर्फ तीन और पांच वर्ष के थे दोनों बच्चे
मृतक के परिवार के अनुसार बच्चे तीन से पांच साल की उम्र के थे। पिता द्वारा लिए गए इस खौफनाक कदम ने पूरे गांव को झकझोर दिया। परिजनों के रोते-बिलखते हालात देखकर माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: आठ दिसंबर को मेरठ आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ, मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां तेज
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पत्नी से विवाद का बताया जा रहा कारण
पुलिस ने मौके की जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद, विशेषकर पत्नी से चल रहे तनाव के चलते उठाया गया कदम प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच
थाना हीमपुर दीपा पुलिस का कहना है कि परिवारिक विवाद की दिशा में जांच की जा रही है, लेकिन अन्य सभी एंगल भी खंगाले जाएंगे। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें