फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: टॉफी दिलाने के बहाने तीन वर्ष की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी व्यक्ति घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उठाकर ले गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने तीन वर्ष की मासूम को हवस का शिकार बनाया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के परिजनों की ओर से पुलिस में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच फरवरी को उनकी तीन वर्ष की बच्ची शाम के 5:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी । तब इस दौरान गांव का अंकित पुत्र छत्रपाल उनकी बेटी को  टाफी दिलाने के बहाने से बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति के मकान में उठा कर ले गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज को सुनकर जब उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची तो उसने शोर मचाया। पकडे़ जाने के डर से आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें