ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के रेंजर हरगोविंद सिंह वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी टीम ने गुलदार के शावकों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसडीएम रम्या आर भी मौके पर पहुंचीं।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
वहीं, ग्रामीणों ने खेतों पर मादा गुलदार के होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कई किसानों ने आबादी के नजदीक गुलदार को देखा है। जिससे गांव धनसीनी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।