उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में युवती के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गुनियापुर में युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, शुक्रवार तड़के करीब चार बजे परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की दी गई। सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि युवती को ट्रक से ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। प्रथम दृष्टया पुलिस प्रेम-प्रसंग में युवती के घर से स्वयं निकलने का मामला मानकर युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।