फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: किसान के पीछे आया सांड, सींगों पर उठाकर पटका, गिरने के बाद भी पेट में मारता रहा टक्कर, मौके पर मौत

Sun, 14 Sep 2025 01:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मोहल्ला अफगानान निवासी आरिफ खेतों पर काम करने पैदल ही जा रहा था। अचानक पीछे से आए सांड ने हमला कर दिया। आरिफ ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में आवारा पशुओं और प्रशासन के प्रति गुस्सा है। 
विज्ञापन
आरिफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मो. आरिफ (50) को सांड़ ने पटककर मार डाला। किसान अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी छुट्टा सांड़ ने पीछे से हमला कर दिया।

विज्ञापन


सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी मो. आरिफ शुक्रवार सुबह अपने खेत पर काम करने गाया था। इस दौरान पीछे से आए सांड़ ने आरिफ को सींगों पर उठाकर पटक दिया। नीचे गिरे आरिफ पर भी सांड़ टक्कर मारता रहा। आरिफ की चीख पुकार सुनकर पास के खेत में मौजूद आदिल, अनीस और लईक दौड़े। उन्होंने किसी तरह से सांड़ को भगाया। 

गंभीर हालत में आरिफ को पहले धामपुर और इसके बाद मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां आरिफ ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से सहसपुर व आसपास के गांवों में लोगों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों की जान भी ले रहे हैं। किसानों ने गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें