फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत पर काम कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला

Sun, 14 Sep 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर में सांड के हमले में मरने वाले किसान मोहम्मद आरिफ का फाइल फोटो - फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। शुक्रवार सुबह सहसपुर कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मो. आरिफ (50) को सांड़ ने पटककर मार डाला। किसान अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी छुट्टा सांड़ ने पीछे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी मो. आरिफ शुक्रवार सुबह अपने खेत पर काम करने गाया था। इस दौरान पीछे से आए सांड़ ने आरिफ को सींगों पर उठाकर पटक दिया। नीचे गिरे आरिफ पर भी सांड़ टक्कर मारता रहा। आरिफ की चीख पुकार सुनकर पास के खेत में मौजूद आदिल, अनीस और लईक दौड़े। उन्होंने किसी तरह से सांड़ को भगाया। गंभीर हालत में आरिफ को पहले धामपुर और इसके बाद मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां आरिफ ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से सहसपुर व आसपास के गांवों में लोगों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ हमले भी कर रहे हैं। किसानों ने गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें