फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर तहसील को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

विज्ञापन
बिजनौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को सदर तहसील का आईएसओ प्रमाण पत्र देते कमिशनर और डीएम? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर तहसील को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। करीब ढाई माह की मेहनत के बाद बिजनौर तहसील को आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन) प्रमाणपत्र मिल गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अब तहसील में कोई की फाइल का रिकॉर्ड केवल पांच मिनट दूर रहता है। पांच मिनट में किसी भी फाइल को ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा भी करीब दस से ज्यादा बिंदुओं पर आईएसओ की ओर से तहसील भवन को परखा गया।
बिजनौर तहसील अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी है। इसी सप्ताह बिजनौर तहसील ने आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने करीब ढ़ाई महीने पहले आईएसओ प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई किया था। सप्ताह में दो से तीन दिन खुद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तहसील में बने कार्यालय में बैठते हैं और समस्याएं सुनते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने तहसील को इंफ्रास्ट्रेक्चर, फायर सिस्टम, अधिकारियों, आम लोगों के लिए बेहतर शौचालय, पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सीसीटीवी कैमरे आदि बिंदुओं पर परखा। इसके अलावा सबसे बड़ा बिंदू यहां के रिकॉर्ड का रख रखाव, फाइलों का मूवमेंट, फाइलों ट्रेकिंग था। इन सभी बिंदुओं पर पास होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने आईएसओ प्रमाणपत्र दे दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हम करीब ढाई महीने से प्रयास कर रहे थे। पूरा तहसील स्टाफ इस सफलता का हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और बेहतर होंगी व्यवस्थाएं
विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए यह आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। अब अगला प्रयास इन व्यवस्थाओं को इसी तरह बनाए रखना होगा। क्योंकि व्यवस्थाएं ऐसी ही रहेंगी तो यह प्रमाण पत्र चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें