फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: डिग्री कालेज में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन, मांगे पूरी ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 05 Oct 2021 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

 उत्तरप्रदेश के बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र में वििभन्न मांगों को लेकर उप्र विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर शिक्षकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उनहोने मांगे पूरी ना होने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के धामपुर में उप्र विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने मांग को लेकर आरएसएम डिग्री कालेज में धरना देकर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को चुनाव से पहले पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। 

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष  डॉ. चमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षक 11 बजे कालेज में इकट्ठा हुए और सरकार और विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को आग्रह करने के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है।

ये हैं मांगे
उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, महाविद्यालयों के शिक्षकों को यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार प्रोफेसर पदनाम व ग्रेड देने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


मौके पर कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह, सचिव डॉ. ओपी मौर्य, डा.रश्मि शर्मा रावल, डॉ. राजेश सिंह चौहान, डॉ. पूनम घई, डॉ. एसएल पाल, डॉ. अमित कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें