सास और ननद ने भी कराई थी पहचान
प्रवक्ता के पति कमल शर्मा ने अपनी मां वर्षा और बहन डोली के साथ मिलकर प्रिया शर्मा की हत्या कराने की योजना बनाई थी। कमल शर्मा के तहेरे भाई गोपाल शर्मा निवासी गांव भटावली ने अपने साथ ट्रांसफार्मर फैक्टरी में काम करने वाले विक्रांत योजना बताई। विक्रांत ने अंकुर के जरिये छोटू और शूटर गोलू से कमल शर्मा को मिलवाया। शूटरों को प्रिया शर्मा का चेहरा और घर दिखाने के लिए उसकी सास और ननद भी बिजनौर आई थी। 12 लाख रुपये में सौदा किया था, जिसमें प्रिया शर्मा की बड़ी बहन संगीता और जीजा ब्रजेश कौशिक को भी मारने की योजना थी। साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए गए थे। बाकी रकम प्रिया की बड़ी बहन और जीजा को मारने के बाद दी जानी थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
टीम में ये रहे शामिल
प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं आरोपियों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, स्वाट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई जर्रार हुसैन का योगदान रहा।