फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को कंप्यूटर सेंटर में एक छात्र ने दिन दहाड़े शिक्षिका को गोली मार कर घायल कर दिया। शिक्षिका की हालत गंभीर बताई गई है। उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं आरोपी छात्र वारदात के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
शिक्षिका को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को एक कंप्यूटर सेंटर में छात्र ने दिन दहाड़े शिक्षिका को गोली मार दी। शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया कि शिक्षिका की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एकतरफा प्यार में कंप्यूटर की शिक्षिका को गोली मारी थी।



जानकारी के अनुसार शहर के एक कंप्यूटर सेंटर के पूर्व छात्र रहे युवक ने शिक्षिका को गोली मार दी। घटना से कक्षा में हड़कंप मच गया। बताया गया कि क्लास रूम में घुसकर शिक्षिका को गोली मारी गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिम ट्रेनर की मौत का मामला: मां ने पैर पकड़े; पिता ने घोंपा था चाकू..., पत्नी ने बताई वारदात की खौफनाक कहानी

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
घटना से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घायल शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।
 
बताया गया कि हमलावर छात्र ने वर्ष 2020 में कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर कोर्स किया था। अब रिविजन करने के लिए को सेंटर में आया था। आरोपी छात्र शिक्षिका को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
गोली मारने वाला आरोपी प्रशांत निवासी शादीपुर बताया गया है। वहीं शिक्षिका कोमल देवल पिछले तीन वर्षों से इस सेंटर में कोचिंग दे रही है, जो बिजनौर शहर के मोहल्ला चौधरियानकी रहने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें