फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल, सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने में हुआ हादसा

Thu, 10 Jul 2025 10:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस तेज रफ्तार वाहन को बचाने में सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 10 बच्चे घायल हो गए, 5 को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह कालागढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब विजयनगर स्थित शनसाईन स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। गांव मीरापुर और बनियोंवाला से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर बढ़ रही यह बस जब पत्थर वाला गांव के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

 

बस के पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। बस में मौजूद एक शिक्षिका सहित लगभग 10 बच्चे घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस - फोटो : amarujala
घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आने पर घर भेज दिया गया या निजी चिकित्सकों के पास इलाज कराया गया।
 
हादसे के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल है।
अभिभावक मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन से जवाब मांगने लगे। फिलहाल पुलिस व प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें