फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: दिल्ली से हरिद्वार और शाहदरा से ऋषिकेश तक चलेंगी कांवड़ स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें तारीख और समय

Wed, 09 Jul 2025 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन 11 से 25 जुलाई तक चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
रेलवे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन 11 से 25 जुलाई तक चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 11 जुलाई से दिल्ली से शामली तक चलने वाली 74022 पैसेंजर ट्रेन को हरिद्वार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 

यह ट्रेन रात 10.57 बजे शामली से चलकर हरिद्वार रात एक बजे पहुंचेगी। यही ट्रेन हरिद्वार से तड़के 3.05 बजे चलकर शामली 6.25 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर दिल्ली 9.30 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 04315 सुबह शाहदरा 4.20 बजे चलकर शामली 5.45 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद ही यह ट्रेन शामली से चलकर सुबह 11 बजे बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

ऋषिकेश से शाहदरा के लिए रात्रि 2.25 बजे चलकर 5.45 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी। 5.47 बजे चलकर 9.55 बजे सुबह शाहदरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पहले से ही चल रही ट्रेन सुबह 8.50 बजे दिल्ली से चलकर ऋषिकेश जाती है। यह ट्रेन रोजाना दोपहर 12.50 बजे पहुंचती है। कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक चलने वाली 24 जुलाई और ऋषिकेश तक जाने वाली ट्रेन 25 जुलाई तक संचालित होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें