फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साहब! चालान काट दो, गुलाब नहीं लूंगा, फिर पुलिस ने किया ऐसा काम, बाइक सवार भी हैरान

Wed, 20 Apr 2022 07:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

वाहन चेकिंग के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बिना हेलमेट बाइक सवार शख्स को पुलिस ने रोका और गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए कहा। वहीं शख्स ने गुलाब का फूल लेने से इनकार कर दिया और कहा कि साहब चालान काट दो। फिर पुलिस ने ऐसा काम किया, बाइक सवार भी हैरान रह गया। 
विज्ञापन
पुलिस से बहस करता स्कूटी सवार शख्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलती है, चालान काट दो, लेकिन फूल नहीं लूंगा। यह बात करते हुए हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक सवार ने गुलाब लेने से इनकार कर दिया। हालांकि एआरटीओ ने गांधीगिरी दिखाते हुए फूल उसकी जेब में रख दिया। बोले, यह फूल याद दिलाता रहेगा कि घर से हेलमेट लगाकर ही बाहर निकलना है। 

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास चल रहा है। यूं तो हर साल अभियान चलता है, लेकिन ड्राइवरों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। चालान के रूप में भी जिले के वाहन चालक भारी भरकम जुर्माना दे चुके हैं। इस साल तीन महीने में ही तीन हजार बाइक सवारों के चालान काटे गए, जोकि हेलमेट नहीं लगाकर निकले थे। जिस पर ट्रैफिक पुलिस और उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने गांधीगिरी का तरीका अपनाया। 

एआरटीओ शिवशंकर सिंह बुधवार को शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चेकिंग पर निकले। उन्होंने शक्ति चौराहे पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक व्यक्ति को रोक लिया, जिसे गुलाब का फूल देने लगे। ताज्जुब तो तब हुआ जब बाइक सवार बोला कि साहब फूल नहीं लूंगा, चालान काट दो। एआरटीओ ने कहा कि यह याद दिलाता रहेगा कि हेलमेट लगाकर निकलना है। बाद में बाइक सवार की जेब में फूल रखकर उसे रवाना कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

चलाया गया सद्भावना चेकिंग अभियान
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सद्भावना चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जगह-जगह चेकिंग कर सीट बेल्ट, हेलमेट, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को रोका गया। जिन्हें सद्भावनापूर्ण तरीके से समझाया गया और फूल दिए गए।

यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें