फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: टॉर्च की रोशनी में दिखा बाघ, लोगों में मची अफरा-तफरी, खतरे में आबादी की सुरक्षा

Mon, 25 Dec 2023 11:44 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : टॉर्च की रोशनी में बाघ दिखा तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि नई बस्ती हेड़िया एवं पुराना कालागढ़ आबादी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में बाघ दिखाई दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के कालागढ़ में सूखासोत एवं प्रवेश द्वार के निकट बाघ की चहल कदमी से अफरा-तफरी मच गई। कालागढ़ में यूं तो वन्यजीवों की आवाजाही आम बात है। नई कॉलोनी केंद्रीय कॉलोनी के रास्तों में वन्य जीव अक्सर लोगों के सामने आ जाते हैं।

विज्ञापन


वहीं, रविवार की रात्रि में एक बाघ सीमा पर बने प्रवेश द्वार के निकट से होता हुआ सूखासोत में विचरण करता देखा गया। नागरिकों शमसुद्दीन अंसारी, आसिफ अंसारी, राजवीर सिंह आदि का कहना है कि बाघ के इस क्षेत्र में दिखाई देने से असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही है। रात्रि में वहां से गुजरने वाले राहगीर एवं सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा है।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, निकट में नई बस्ती हेड़िया एवं पुराना कालागढ़ आबादी की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। काफी देर तक लोग टॉर्च की रोशनी में बाघ को सूखासोत में विचरण करते हुए देखते रहे।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें