रोडवेज और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मंडावली थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर मान निवासी हैं। मृतकों में एक युवक सेंट मेरी मंडावली का छात्र है।
नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड की रोडवेज बस की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से मंडावली थाना क्षेत्र की गदायिका मार्ग से मंडावली आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार हाईवे पर आए पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए।