कोतवाली में दुष्कर्म का प्रयास करती युवती।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता केरोसिन लेकर थाने में पहुंच गई और प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के सामने अपने ऊपर केरोसिन डाल आत्मदाह की चेतावनी दी। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क पर बैठी दो महिला पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उससे केरोसिन की बोतल छीन ली और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे समझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेज दिया।