कानून की रक्षा के लिए जान देने वाले की हो मदद
जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली एवं पूर्व एडीजीसी श्याम स्वरूप शर्मा, एडवोकेट स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कहा कि कानून की रक्षा के लिए जान देने वाले होशराम के परिवार की मानवता के नाते मदद करनी चाहिए। होशराम की मौत का कारण चाहे जो हो, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई थी। पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। यदि होशराम के परिवार की मदद नहीं होती है तो लोग आगे क्यों आएंगे। लायंस क्लब के अध्यक्ष जयवीर राठी ने कहा कि होशराम की हिम्मत को सलाम है। कानून की रक्षा के लिए नि:स्वार्थ रूप से जान देने वालों को यदि मदद नहीं मिली तो लोग ऐसे मामलों से बचने लगेंगे। हम सबकी जिम्मेदारी है, उसके परिवार की मदद करनी चाहिए।
सहानुभूति पूर्वक मामले को देखेंगे : एसपी
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि होशराम की मौत का कारण हार्टअटैक आया है। होशराम के मामले को सहानुभूमि पूर्वक देखा जाएगा। सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर मदद करनी चाहिए।
कानून की रक्षा के लिए आगे आने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए। होशराम के केस में परिवार की स्थिति का पता कराया जाएगा। जो भी संभव मदद हो पाएगी, कराई जाएगी। सामाजिक संगठनों को भी होशराम के परिवार की मदद करनी चाहिए। - उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर