फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्रता, कार्यकर्ताओं में रोष, डाक बंगले पर किया हंगामा

Tue, 16 Nov 2021 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने तीन लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य से सोमवार रात लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में तीन व्यक्तियों ने अभद्रता की। घटना का पता लगने पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले पर एकत्र होकर हंगामा किया। केशवदेव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महान दल की मंगलवार को बिजनौर में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य सोमवार रात नूरपुर डाक बंगले में रुके थे। केशवदेव मौर्य के अनुसार रात करीब 11 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और डाक बंगले के पार्किंग में उनकी गाड़ी खड़ी देखकर उनकी पार्टी का नाम लेकर गाली देनी शुरू कर दी। उनके कार चालक व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतारू हो गए। शोर सुनकर जब वह बाहर आए तो उनके साथ भी अभद्रता और गाली गलौज की गई। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को जबरन डाक बंगले से बाहर निकलवा दिया। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


केशवदेव मौर्य ने सोची समझी साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों के जाने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने केशवदेव मौर्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि डाक बंगले पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की जा रही है शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही है पहचान
वहीं मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार वर्मा ने डाक बंगले पहुंचकर वहां तैनात चौकीदार से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। पुलिस के अनुसार एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। उस पर पहले भी छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों की भी पहचान की जा रही है और शीघ्र ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें