ज्ञानवापी मस्जिद के मामले पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के वाले आल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल सलाम को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल सलाम द्वारा फैसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद के मामले को लेकर भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई। वहीं भड़काऊ पोस्ट पर स्थानीय हिन्दू वादी संगठनों ने आपत्ति जताई।
इसके बाद बिजनौर की किरतपुर पुलिस ने गुरुवार शाम को अब्दुल सलाम को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अब्दुल सलाम से पूछताछ की जा रही है।