फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन से शुरू हुआ अमृत सरोवर बनाने का आरंभ

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम मकसूदनपुर हफीज अमृत सरोवर का जल चढ़ाकर सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ करते डीएम उम? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पूजन से शुरू हुआ अमृत सरोवर बनाने का आरंभ
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में अमृत सरोवर को बनाने के कार्य का हवन पूजन कर आरंभ किया गया। सरोवर के किनारे टहलने को पथ, पौधरोपण आदि कार्य किए जाऐंगे। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण के लिए स्टैंड या मचान बनाया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वयं श्रमदान कर व विधिवत रूप से अमृत सरोवर शिलान्यास किया। साथ ही ग्रामीणों व युवाओं को योगदान के लिए प्रेरित किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के गांव मुकीमपुर धारू व मकसूदनपुर हफीज में करीब 1.515 हेक्टेयर में तालाब बनाए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सीडीओ केपी सिंह ने बताया अमृत सरोवर एक एकड़ से कम रकबे की भूमि पर नहीं बनाया जाएगा। अमृत सरोवर राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग व मनरेगा मद से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में तीन - तीन अमृत सरोवर क्षेत्र पंचायत, पांच जिला पंचायत जाएगी तथा 37 ग्राम पंचायतें बनाएंगी। इस अवसर पर प्रमुख मोहम्मदपुर देवमल ममता सिंह, ग्राम प्रधान मुकीमपुर धारू सीताराम, ग्राम प्रधान मकसूदनपुर हफीज मौहम्मद जाफर आदि उपस्थित रहे। किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत छितावर में करीब 900 बीघा झील को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। बीडीओ किरतपुर व राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विधायक ने किया शुभारंभ
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार, बीडीओ वीरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, एडीओ आईएसबी अजयपाल, राहुल चौधरी, इसरार अहमद अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। पंडित लोकेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ कराया। विधायक ओम कुमार ने अमृत सरोवर की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें