बिजनौर जनपद के धामपुर थाने में तैनात मुंशी अमित कुमार और होमगार्ड में मारपीट हो गई। होमगार्ड ने मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद होमगार्ड मुंशी पर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर विधायक अशोक राणा से उनके पैतृक गांव ठाट जट में जाकर मिले। विधायक ने एसपी से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
क्षेत्र के गांव साहनपुर नवादा निवासी मेघराज सिंह पुत्र लेखा सिंह धामपुर थाने में होमगार्ड है। बताया गया कि मेघराज सिंह की ड्यूटी रात के 12 बजे से सवेरे के आठ बजे तक रहती है। बताया गया कि जब वह बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11.40 मिनट पर थाने में पहुंचा और उसने वहां रखे होमगार्ड ड्यूटी रजिस्टर में अपनी ड्यूटी को देखा तो आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में तैनात मुंशी अमित कुमार उसके पास आया और अकारण उसके साथ अभद्रता की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको कई थप्पड़ भी मारे। उसने रात में ही कोतवाल को घटना से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान