फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर हत्याकांड: फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित, खौफनाक तरीके से दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 28 Mar 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में राशन डीलर हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपियों पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्वाहेड़ी में हुए राशन डीलर हत्याकांड में फरार चल रहे तीनों हत्यारोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। डीआईजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी है। वहीं इस संघर्ष में घायल हुए राशन डीलर के बेटे सेना के जवान मोहित की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चाकू लगने से घायल उसके भाई अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहित का आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वाहेड़ी में पुरानी रंजिश और मेहढ़ा को लेकर हुए विवाद में राशन डीलर देवेंद्र सिंह की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पारिवारिक भाई हिरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रामबहादुर, पिंकू, विपुल, नवनीत और एहसास के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने विपुल और पिंकू को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाकी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

वहीं सोमवार को पुलिस ने तीनों फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की। गिरफ्तार विपुल और पिंकू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन

 
राशन डीलर हत्याकांड में पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर, उसका बेटा नवनीत और पोता अहसास अभी फरार है। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने तीनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर में भी कई जगहों पर रातभर दबिश देती रही। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें