फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नालियों में नहीं जाएगा घरों का पानी

विज्ञापन
बिजनौर में हेमराज कालोनी रोड पर बना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अब नालियों में नहीं जाएगा घरों का पानी
विज्ञापन

बिजनौर । दशकों से सीवर लाइन से घरेलू कनेक्शन जोड़े जाने का इंतजार अब अप्रैल माह में खत्म हो जाएगा। वजह, नगर पालिका बिजनौर की ओर से अप्रैल माह में सीवर लाइन से घरेलू कनेक्शन जोड़े जाने का कार्य आरंभ हो जाएगा। अभी थोड़ा-सा क्षेत्र जोड़कर एसटीपी सिस्टम (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से चलाया जा रहा है। अब जल्द ही सीवर लाइन से समस्त क्षेत्र जुड़ने से नगरवासियों को राहत मिलेगी।
करीब 13 साल पहले पचास हजार से ज्यादा आबादी वाले बिजनौर शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य आरंभ हुआ था। कई साल शहर की सड़कों और मोहल्लों, कालोनियों में सीवर लाइन बिछाई गई थी। लाइन बिछाने को सड़कों की खुदाई से नगरवासियों व राहगीरों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी थी, लेकिन सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण होने के बाद भी इसे घरों से नहीं जोड़ा गया। सीवर लाइन के लिए शहर से पश्चिम दिशा में चक्कर रोड के पास एसटीपी बनाया गया है। अभी शहर की सभी लाइनों से घरों के कनेक्शन नहीं हुए। करीब नौ नाले, क्षेत्र को जोड़कर प्लांट को चलाया गया था।
विज्ञापन

बोले नगरवासी
शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य बहुत समय पहले हो गया, लेकिन इसे अभी चालू नहीं किया गया है। सीवर लाइन बिछाने पर बहुत धनराशि खर्च हुई, तो यह जल्द चलनी चाहिए।
- रामौतार सिंह, आवास- विकास
एक दशक से ज्यादा समय सीवर लाइन बने हो गया, लेकिन घरेलू कनेक्शन अभी तक नहीं जोड़े गए। इसमें नगर पालिका की लापरवाही है। -मुनीष त्यागी, बिजनौर
सीवर लाइन बनाने में करोड़ों रुपये का खर्च हुआ और लंबा समय बीत जाने के बाद भी इसका शहरवासियों को लाभ नहीं मिल रहा है। -मनीष कुमार अधिवक्ता, शीलकुंज
पालिका का सीमा विस्तार हो गया है और पालिका द्वार करीब 13 साल पहले सीवर की लाइन बिछाई गई थी। अब इसे जल्दी संचालित करने के साथ साथ हाल ही बिजनौर पालिका सीमा में शामिल हिस्से में सीवर लाइन डालनी चाहिये। - अंकुर चौधरी, चक्कर रोड
विज्ञापन

बोले अधिकारी
शहर में सीवर लाइन से घरेलू कनेक्शन करने का कार्य अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। सीवर लाइन से कनेक्शन कर शहरवासियों को इसका जल्द लाभ मिलेगा। -विकास कुमार, ईओ नगर पालिका बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें