फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : गृह क्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति सहित तीन को हिरासत में

Mon, 10 May 2021 07:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महिला के पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गृह क्लेश के चलते सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला अचारजान निवासी नीतू (22) पत्नी राहुल सोमवार सवेरे करीब दस बजे उस समय फांसी के फंदे पर झूल गई। जब उसकी सास परिजनों के साथ जंगल गई हुई थी। जबकि उसका पति दूसरे कमरे में था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। नागरिकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के परिवार के लोगों को भी अवगत कराया। कुछ ही देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


सीओ सुनीता दाहिया ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों ने जानकारी की। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता भोले का कहना है कि उसकी पुत्री की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। अक्सर उसका पति व अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन्हें समझाया गया।

पिता ने ससुराल वालों पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर एसपी पूर्वी अनित कुमार ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें