फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मालन नदी उफान पर, पुल पर बहा पानी; बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Fri, 10 Jul 2026 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में लगातार बारिश के कारण मालन नदी उफान पर आ गई है। पुल के पास सड़क पर पानी बहने से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
मालन नदी उफान पर, यातायात प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में लगातार बारिश के चलते मालन नदी उफान पर आ गई है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुल के पास सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका यातायात
बिजनौर और मंडावर के बीच स्थित मालन नदी पुल के पास पानी सड़क पर आने के बाद पुलिस ने दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रशेखर आजाद को टोल पर रोका, बोले-पुलिस की कार्रवाई गलत, दोषियों को जवाब देना होगा

पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश से बढ़ा जलस्तर
अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा नजीबाबाद क्षेत्र में करीब 306 मिमी बारिश का पानी भी नदी में पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की अपील
प्रशासन ने लोगों से बंद मार्गों से गुजरने की कोशिश न करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी और पुलों के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर सामान्य होने के बाद ही मार्ग दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें