फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: किशोर और युवक पर तेंदुओं ने किया हमला, दोनों को किया लहूलुहान, लोग चिल्लाते रहे, तेंदुए गुर्राते रहे

Sun, 04 May 2025 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जिले में तेंदुए अब झुंड में जा रहे लोगों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। इस हमले में भी किशोर और युवक अकेले नहीं थे, लोग उनके साथ थे। फिर भी तेंदुओं ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हमले में घायल किशाेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेहड़ के गांव नारायणवाला के पास दो अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय खेत पर काम करने जा रहे किशोर और खाद लेने जा रहे बाइक सवार युवक पर गुलदार (तेंदुआ) ने हमला कर जख्मी कर दिया। शोरशराबे की आवाज पर ग्रामीणों को आता देख गुलदार जंगल में चले गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव निवासी राज (16) पुत्र पप्पू सिंह अपने साथी विनीत पाल एवं प्रदीप पाल आदि के साथ खेतों के रास्ते से कल्लूवाला निवासी किसी व्यक्ति के गन्ने की खुदाई करने जा रहा था। जब ये लोग गांव से निकलकर तालाब के पास पहुंचे, तभी खेत से निकलकर एक गुलदार ने राज सिंह पर हमला कर दिया। राज के सिर और जांघ जख्मी हो गए। 
 

कुछ देर बाद ही दूसरी घटना में गांव फतेहपुर धारा निवासी आनन्दपाल उर्फ निहाल सिंह (22) पुत्र कुलदीप सिंह बाइक से खाद लेने के लिए नारायणवाला के खेतों से होकर माधोवाला आ रहा था। रास्ते में परिचितों के मिलने पर निहाल सिंह रुककर उनसे बात करने लगा। तभी खेत से निकले गुलदार ने निहाल पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में उसके हाथ और पैर जख्मी हो गए। जब उसने शोर मचाया तो गुलदार खेतों की ओर भाग गया। सूचना पर तत्काल दोनों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व अमानगढ़ रेंजर अंकिता किशोर अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। देर से आने और गुलदार के हमलों को लेकर ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया। उधर रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि वनकर्मी मौके पर हैं। पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें