फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor:  बोरिंग में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर रामनगर के जंगल में छोड़ा, दहशत में लोग

Tue, 06 Aug 2024 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर के धामपुर थानाक्षेत्र में  भटियाना खुशहालपुर के जंगल में एक गुलदार बोरिंग के कुए में जा गिरा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर रामनगर के जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
कुएं में गिरा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के धामपुर क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर में एक किसान के खेत में बोरिंग के कुएं के भीतर गुलदार गिर गया।गुलदार की दहाड़ सुन ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गुलदार को रात 12:00 बजे कुएं से निकल रामनगर के जंगल में ले जाकर छोड़ा। 

विज्ञापन


गांव के मास्टर सुधीर चौहान , गुलशन,  मोहित,  प्रधान ज्योति देवी,  इंदु प्रताप सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव के जयप्रकाश सिंह चौहान पुत्र शेर सिंह के जंगल में बोरिंग के कुएं के भीतर सोमवार शाम गुलदार गिर गया। जब गांव के लोग जंगल में चारा लेने के लिए गए तो गुलदार की दहाड़ सुन लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने देर शाम वन विभाग के अधिकारियों को  अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: मेरठ तिहरा हत्याकांड: 16 साल... दो माह और 12 दिन बाद इंसाफ, 22 मई 2008 की वो काली रात; क्रूरता की पूरी कहानी

विज्ञापन

वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद राम गंगवार टीम के साथ गुलदार को पकड़ने के लिए रात में ही मौके पर पहुंचे। तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह वन विभाग की टीम ने 15- 20 फीट गहरे कुएं के भीतर से गुलदार को जाल डालकर पकड़ा और पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गए। रेंजर ने बताया की गुलदार को रात में ही वन विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र में जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता के साथ जंगल में खेती-बाड़ी का कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया है । कहा कि वह गफलत में जंगल में काम न करें।

एक साल पहले भी इसी कुएं से पकड़ा गया था गुलदार
गांव के लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी जयप्रकाश चौहान के इसी बोरिंग के कुएं के भीतर गुलदार गिर गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़कर अमानगढ़ रेंज में छोड़ा था। 
विज्ञापन

क्षेत्र में कुत्ते -बिल्ली की तरह से घूम रहे गुलदार- ग्रामीण
गांव के लोगों का कहना है कि उनके जंगल में आए दिन गुलदार कुत्ते बिल्ली की तरह से घूमते नजर आ रहे हैं। गांव के लोग काफी सतर्क रहते हैं लेकिन फिर भी गुलदारों के आतंक से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के चारों तरफ जंगलों में पिंजरा लगा गुलजारों को पकड़ने की मांग की है।

ग्रामीणों पर टीम का सहयोग न करने का आरोप -रेंजर
वन विभाग के क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि जब वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची तो गांव के अधिकांश लोगों ने टीम का कोई सहयोग नहीं किया। बताया गया कि उनके द्वारा एक साल पहले जयप्रकाश को बोरिंग के कुएं को ऊपर से पाटने का सुझाव दिया था लेकिन अमल नहीं हुआ। अब जय प्रकाश को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर कुएं के ऊपर से पाट कर बंद कराया जाएगा। आदेशों का पालन न होने पर कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें