बिजनौर में केपीएस इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृकि प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। केपीएस इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बुधवार सुबह स्कूल में यज्ञ में स्टाफ व छात्राओं ने आहुति दीं। इसके बाद हस्तनिर्मित कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रुचिवीरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने कश्मीरी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, नृत्य महाकाल, गुजराती नृत्य, भोजपुरी नृत्य, असम नृत्य व पंजाबी नृत्य के माध्यम से देश की विभिन्नता में एकता के दर्शन कराए। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और विकास की ओर बढ़ते कदम विषय पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। पूर्व विधायक रुचिवीरा ने कहा कि छात्राएं अधिक से अधिक पढ़ाई पर ध्यान दें और सामाजिक मुद्दों जैसे अधिक से अधिक पौधरोपण, पॉलिथीन के बहिष्कार जैसे अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान प्रबंधक डा. सुधाकर वीरा, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।