फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पूर्वी गंग नहर पर रखा गया गार्डर दो टुकड़ों में टूटा, ठेकेदार ने रातों-रात हटाया, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Thu, 04 Apr 2024 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में पूर्वी गंग नहर पर रखा जा रहा भारी-भरकम गार्डर दो टुकड़ों में टूट गया। रात में ही ठेकेदार ने इसे हटा दिया। वहीं गार्डर की गुणवत्ता पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
दो टुकड़ों में टूटा गार्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे निर्माण के दौरान पूर्वी गंग नहर पुल निर्माण के लिए रखा जा रहा गार्डर दो टुकड़ों में टूट गया। देर रात गार्डर टूटने के बाद निर्माण इकाई के ठेकेदार ने रातों-रात गार्डन हटाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन में नजीबाबाद क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दिसंबर माह में जलालाबाद क्षेत्र में पुल निर्माण के दौरान पीयर कैप धराशायी होने के बाद अब घटिया क्वालिटी में निर्मित गार्डर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर को मिली गोली से मारने की धमकी, नगीना सीट से चुनाव मैदान में हैं भीम आर्मी चीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

दो टुकड़ों में टूटा गार्डर - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गंग नहर सरवनपुर पर रखा जा रहे गार्डर के दो टुकड़े होते ही निर्माण इकाई यूनिट में हड़कंप मच गया।

हाईवे के निकट बुधवार रात करीब 10 बजे गार्डर टूटने के बाद निर्माण इकाई ने रातों-रात गैस कटर से गार्डर के दो टुकड़ों को अलग कर हटाने का प्रयास किया गया। फोरलेन हाईवे निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है।

दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन पुल निर्माण के दौरान पीयर कैप धराशाही हो गया था जिसको लेकर हाईवे अथॉरिटी और निर्माण इकाई की काफी फजीहत हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें