फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में भी रहा है आतंकियों का ठिकाना, विस्फोट से खुली थी पोल

Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
12 सितंबर 2014 को बिजनौर सिमी के आतंकी। फाइल फोटो। ( लाल घेरे में)
विज्ञापन
बिजनौर। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा बिजनौर भी आंतकियों का ठिकाना रहा है। साल 2013 में मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से भागने वाले सिमी के छह आतंकियों ने बिजनौर शहर में पनाह ली, इनकी पोल तब खुली जब 2014 में बम बनाते हुए विस्फोट हो गया था। हालांकि बाद में इन आतंकियों को भोपाल में ढेर किया गया था। बिजनौर के मोहल्ला जाटान में 12 सितंबर 2014 को लीलो देवी के मकान में बम विस्फोट हुआ। पता लगा कि इस मकान में किराए पर रहने वाले सिमी के आतंकी हैं, जिन्होंने खंडवा जेल से भागकर यहीं पर बम बनाना सीखा और बम बनाने के बाद प्रदेश में अलग अलग जगहों पर सप्लाई किए। उस वक्त आतंकियों के कमरे से सिलिंडर बम, बम बनाने का सामान, पिस्टल, लैपटॉप बरामद हुए थे। इस विस्फोट में आतंकी महबूब घायल हुआ था।
विज्ञापन

एक चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराने के बाद आतंकी बरुकी के पास उमरी के जंगल में भी रहे।
विस्फोट के बाद आतंकी असलम, एजाज, जाकिर, अमजद, सालिम और महबूब बिजनौर से भाग निकलने में कामयाब हो गए थे। हालांकि नवंबर 2016 में भोपाल में आठ आतंकी मारे गए थे। जिनमें छह आतंकी बिजनौर में पनाह लेने वाले भी थे।
उधर दाउद के करीबी बताए जाने वाले सलीम कुत्ता का नाम भी बिजनौर से जुड़ता रहा है, जोकि नजीबाबाद के कल्हेड़ी में रहा था। आईएस से जुड़ा था नहटौर के नाजिम का नाम : काम करने के लिए मुंबई गए नहटौर के नाजिम ने अपना आतंकी गुट ही नहीं बनाया बल्कि आईएस से भी जुड़ गया था। पुलिस ने नाजिम को दबोचकर उसके साथियों को भी पकड़ा था। नाजिम के साथ बढ़ापुर की मोती मस्जिद का इमाम मुफ्ती फैजान भी जुड़ा था। एटीएस ने फैजान समेत पांच लोगों को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें