फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उद्योग शुरू कराने में मददगार बन रहे सीएम युवा फेलो

Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए 800 फाइलें लंबित हैं। इन फाइलों को आगे बढ़ाने और उद्योगों को शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जिले में दो सीएम युवा फेलो तैनात किए गए।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र में तैनात दो सीएम युवा फेलो उद्योग शुरू करने के इच्छुक युवाओं को आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। बैंकों द्वारा विभिन्न आपत्तियां लगाए जाने के कारण युवाओं को ऋण प्राप्त करने में कठिनाइयों हो रही है।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि सीएम युवा फेलो आवेदनकर्ताओं की फाइलें पूरी कराने, दस्तावेजों की जांच कराने और बैंक की आपत्तियों का समाधान करवाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जिले में अधिक से अधिक युवा अपना उद्योग स्थापित करें और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार के अनुसार सीएम युवा फेलो युवाओं को प्रशिक्षण, परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और योजना के लाभों की जानकारी देने में सहयोग कर रहे हैं। फेलो की सक्रिय भूमिका से लंबित फाइलों के निस्तारण में तेजी आई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें