महिला की सास ने दिखाई हिम्मत, गुलदार के चंगुल से छुड़ाई बहू
महिला के गले हाथ व सर पर गुलदार के पंजे लगे हैं। महिला की सास ने हिम्मत दिखाते गुलदार पर कई वार कर बहू को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया।
गुलदार के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणो में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है, इससे रोष व्याप्त है। गुलदार ने करीब दो माह पूर्व भी गांव के ही एक व्यक्ति अनिल पर हमला कर उस समय गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जब वह अपने खेत में गन्ना की छिलाई कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, लेकिन वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नही कर रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।