कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मारकपुर में ग्रामीणों द्वारा गुलदार देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग द्वारा ग्रामीण नेपाल सिंह के खेत में पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में प्रतिदिन बकरी बांधी जा रही थी।बुधवार की रात्रि गुलदार पिंजरे में फंस गया।
गुलदार तंदुरुस्त है। गुलदार की आयु लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्रीय वन रेंजर संदीप शर्मा ने बताया कि गुलदार को अमानगढ़ ले जाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
इस वर्ष जिले में अब तक 22 गुलदार पकड़े गए हैं जबकि ग्रामीणों को जिले के जंगलों से 09 गुलदार के शावक मिल चुके हैं।
मंडावर में युवक पर गुलदार ने किया हमला
मंडावर थाना छेत्र के ग्राम केवलपुर निवासी पुरुषोत्तम पुत्र वलवीर पर जंगल मे गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक आंशिक रूप से घायल हो गया, वन अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों में भय का माहौल है।