मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के मंडावर निवासी एक युवक पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। मामले से आक्रोशित युवती के परिजनों ने युवक को नगीना बुलाकर सारे बाजार न केवल उसकी पिटाई की थी, बल्कि उसके गले में जूतों की माला भी पहना दी थी। इस मामले में पुलिस ने उस वक्त आरोपी युवक को कोई तहरीर न मिलने पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।
सरे बाजार युवक को पीटे जाने तथा गले में जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत करने के मामला का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की तहरीर पर युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है।