फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में गुलदार का आतंक: फिर से एक व्यक्ति पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान, कई गांवों में दहशत का माहौल

Sat, 09 Sep 2023 11:26 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। गुलदार ने फिर से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उक्त व्यक्ति की जान बचाई। गुलदार के हमले से कई गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। अब धामपुर में गुलदार ने एक बाइक सवार को हमला कर जख्मी कर दिया। गुलदार के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। जख्मी व्यक्ति का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, हादसे से आसपास के गांव में आफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन


धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटोरा मान निवासी मुकेश (45) पुत्र रमेश राजमिस्त्री ठेकेदारी का काम करता है। वह शुक्रवार को जब कार्य निपटाकर वापस अपने घर जा रहा था। बताया गया कि वह गांव किरारखेड़ी के जंगल से होता हुआ जा रहा था तो इस दौरान उसे अंधेरा हो गया। बताया गया कि गन्ने के खेत में छिपे एक गुलदार ने चलती बाइक पर मुकेश पर झपटा मार दिया। अचानक हमले से मुकेश बाइक सहित गिर गया और बचाव को  मुकेश ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के चंगुल से मुकेश को बचाया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से जख्मी मुकेश को उपचार के लिए निजी चिकित्सा में भर्ती कराया गया है। घनी आबादी क्षेत्र में गुलदार की आमद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

वहीं, पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में गुलदारों की संख्या अपेक्षा से ज्यादा बढ़ गई है। वन विभाग के अधिकारी हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी गुलदारों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे। पिछले दिनों वन विभाग के अधिकारियों से प्रत्येक गांव के बाहर गुलदार को पकड़ने के लिए एक-एक पिंजरा लगवाने की मांग की गई थी लेकिन, भरोसा देने के बाद भी अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ संतोष पनप रहा है।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

उधर, रेंजर गोविंद गंगवार का कहना है कि वह ग्रामीणों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें