मौके पर बिखरे पड़े पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गांव गंगोड़ा के जंगल में एक तिल्ली बम बनाने वाली फैक्टरी स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार इस पटाखा फैक्टरी में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव चिंटू व तेंगे निवासी रसूलाबाद और कुछ श्रमिक पटाखों की पैकिंग करने में लगे हुए थे। इसी दौरान पटाखा में अधिक गर्मी होने से तेज धमाके के साथ आग लग गई।
हादसे में रसूलाबाद निवासी उक्त दोनों श्रमिक समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि एक श्रमिक ग्राम गोपालपुर निवासी अमित पुत्र कुलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार झुलसों लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।