फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: महिला की धारदार हथियार से हत्या, बिस्तर में पड़ी मिली लाश, गले पर थे चोट के गहरे निशान

Thu, 11 Jan 2024 10:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अजूपुरा रानी में धारदार हथियार से एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

नगीना देहात थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम अजूपुरा रानी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो जाने की सूचना मिली।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक मकान के कमरे में एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। वहीं मृतका फिरोजा (60) के पुत्र दानिश ने बताया कि वह सुबह घर पर मां को अकेला छोड़ अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने नजीबाबाद गया था। शाम को करीब 7:30 बजे घर वापस आने पर उसे मां मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका का अपनी पुत्रवधू से अक्सर झगड़ा रहता था।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें