फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भाई की मौत के गम में बड़े भाई ने भी दम तोड़ा, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़

Thu, 18 Jan 2024 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक परिवार में दो भाइयों की मौत से कोहराम मच गया। यहां छोटे भाई की मौत के बाद बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला बेगमसराय में भाई की मौत के गम में बड़े भाई की मौत हो गई। घर में दो दिन में सगे भाईयो की मौत से मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी शमीम अहमद (52) वर्ष पुत्र नुस्सेखान करीब दो माह से बीमार चल रहे थे, जिनका बीमारी के दौरान सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को उनका दफीना किया गया था।

विज्ञापन

भाई की मौत से मृतक का बड़ा भाई नसीम अहमद उर्फ कलवा (58) वर्ष गुमसुम से हो गए थे। बुधवार की शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजन उन्हें उपचार के लिए धामपुर ले जा रहे थे। रास्ते में गांव भज्जावाला के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अनुसार नसीम अहमद पूरी तरह से स्वस्थ थे।

एक ही घर में दो दिन के भीतर दो मौत होने से परिजनो में कोहराम मचा है। वहीं मोहल्ले में शोक की लहर छाई है। छोटे भाई की मृत्यु के बाद बड़े भाई की सदमें से हुई मौत चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें