बताया गया कि एक साल पहले किसी बात को लेकर गांव के एक व्यक्ति से रंजिश चली आ रही है। बताया गया कि इस आरोप में एक साल पहले अंडों से भरी गाड़ी में आग लगाने और ई-रिक्शा चोरी के मामले में मृतक व्यक्ति अकरम, उसका भाई आरिस और इनके पिता अनवार जेल गए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में दोनों तरफ से कार्रवाई की गई थी। लेकिन दोनों पक्षों की रंजिश खत्म नहीं हुई।