फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से लाख रुपये की थैली ले उड़ी डॉगी, सीसीटीवी देखकर रह गए दंग

Sun, 24 May 2026 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से एक लाख रुपये से भरी थैली एक डॉगी मुंह में दबाकर ले गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

विज्ञापन
एक लाख रुपये का थैला लेकर भागा श्वान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में एक बेहद अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मस्जिद के बाहर खड़ी एक बाइक पर टंगी एक लाख रुपये से भरी थैली को एक डॉगी मुंह में दबाकर ले गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब रुपये गायब होने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन




बाइक पर टंगी थी रुपये से भरी थैली
जानकारी के अनुसार दवा कारोबारी नवाब अहमद अपनी बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी कर गए थे। बाइक पर एक थैली टंगी हुई थी, जिसमें एक लाख रुपये रखे थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने थैली देखी तो वह गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन रुपये और थैली का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
रुपये गायब होने के बाद आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। फुटेज में दिखाई दिया कि काले रंग की एक डॉगी बाइक के पास पहुंची और थैली को मुंह में दबाकर वहां से चली गई। यह दृश्य देखकर लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि शुरुआती तौर पर सभी को किसी व्यक्ति द्वारा थैली ले जाने की आशंका थी।

थैली और डॉगी की तलाश जारी
घटना के बाद नवाब अहमद और स्थानीय लोग उस डॉगी तथा रुपये से भरी थैली की तलाश में जुट गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि थैली कहीं आसपास मिल सकती है और रुपये सुरक्षित बरामद हो सकते हैं।

पुलिस में नहीं दी गई शिकायत
मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आने के कारण पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर ही तलाश अभियान जारी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे एक बेहद अनोखे घटनाक्रम के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें