फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, जांच-पड़ताल में सामने आई मौत की वजह

Thu, 22 Feb 2024 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सीमांत ग्राम पंचायत मोटाढाक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सीमांत ग्राम पंचायत मोटाढाक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से विषैले पदार्थ की शीशी बरामद की।
विज्ञापन


उत्तराखंड सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत मोटाढाक क्षेत्र में करीब व्यक्ति(50) का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई।शव के पास विषैला पदार्थ की शीशी मिली। घटना की सूचना मिलते ही अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्राम प्रधान सागर बडोला की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर,अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया।मृतक की पहचान कोटद्वार उत्तराखंड के खूनीबड़ निवासी 50 वर्षीय सत्येंद कुमार के रूप में रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक  कोटद्वार के एक होटल में काम करता था। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। आत्महत्या करने का कारण जानने का पुलिस प्रयास कर रही हैl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें