फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी संघर्ष में गई मासूम की जान: दो पक्षों में मारपीट, आक्रोशित युवक ने पलटी चारपाई, 13 माह की बच्ची की माैत

Wed, 31 Jul 2024 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दाैरान एक पक्ष के आक्रोशित युवक ने चारपाई पलट दी।चारपाई पर सो रही 13 माह की मासूम की चारपाई के नीचे दबकर माैत हो गई।
विज्ञापन
आपसी संघर्ष में बच्ची की माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा में लोन की किश्तों की अदायेगी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में एक पक्ष के आक्रोशित युवक द्वारा चारपाई को पलट दिया गया, जिसपर 13 महीने की बच्ची सोई थी। चारपाई पलटने से वह दब गई और घायल हो गई। बुधवार की सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गांव पहुंच कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को गांव भनेड़ा में सोनू पुत्र बाबूराम के आवास पर लक्सर (उत्तराखंड) से एक फाइनेंस कंपनी के लोन कर्मी लोन की किश्त की अदायेगी के लिये आए थे। फाइनेंस कंपनी ने गांव में लोन बांट रखा है।

बताया गया कि लोन की किश्तों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि गांव के हितेश व सुमित पुत्रगण हुक्म सिंह व कर्मवीर पुत्र चन्ना ने सोनू के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की।

मारपीट के दौरान हितेश ने गुस्से में चारपाई पलट दी, चारपाई पर 13 माह की काव्या पुत्री सोनू लेटी थी। जो चारपाई के पलटने से नीचे गिर गई और मामूली रूप से चोटिल हो गई।

फाईनेंस कंपनी के कर्मियों द्वारा बीच बचाव कराया गया। सोनू व उसकी पत्नी रूपम ने घटना की सूचना भनेड़ा चौकी पर दी। चौकी पर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित पति पत्नी थाने पहुंचे, जहां उनकी तहरीर ली गई।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहे सार्जन और रावण: हरिद्वार पहुंचे देश के पांच सबसे बड़े DJ, उड़ी पुलिस की नींद
विज्ञापन

बुधवार सुबह बच्ची काव्या की हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी तेजपाल सिंह गांव में पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। आरोपी फरार हो गए हैं।

क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने कहा कि बच्ची के शव को  पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम की  रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें