फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जिन बदमाशों ने की फायरिंग, उन्हीं को बचाने में गई सिपाही मनोज की जान, सामने आया मौत का लाइव वीडियो

Sun, 18 May 2025 05:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की कार हाईटेंशन लाइन के खंभे को टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी थी। सिपाही मनोज और गंगाराम नहर में कूद पड़े, वे कार को संभाल ही रहे थे कि तभी खंभा टूटकर नहर में गिर गया और पानी में करंट उतर आया। 
विज्ञापन
सिपाही मनोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे बदमाशों की कार सालमाबाद भरेरा के पास नहर में गिर गई। उन्हें पकड़ने के लिए दो बदमाश नहर में कूदे। इसी बीच बिजली का खंभा टूटकर नहर में गिर गया। करंट की चपेट में दो सिपाही आ गए। एक सिपाही मनोज की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

फायरिंग करते हुए भाग रहे कार सवार बदमाशों की घेराबंदी में दो सिपाही नहर के पानी मं उतरे करंट की चपेट में आ गए। एक सकुशल बच गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। इस घटना का एक दिल दहल देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही कार सवार बदमाशों को बचाने की कोशिश कर रहा, तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगता है। 

यह भी पढ़ें...
Shamli: नहर में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, अस्पताल में गूंजी मां की कलेजा चीर देने वाली चीखें    
 

शुक्रवार देर शाम नगीना रोड चक्कर चौराहे के पास कार सवार कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। पास में ही खड़ी डायल 112 की गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तभी बदमाश नगीना रोड की ओर भाग निकले। इसके साथ ही पुलिस की एक और गाड़ी ने उनका पीछा किया। 
 

सालमाबाद भरेरा के पास से गुजर रही नहर की पटरी की ओर बदमाश मुड़ गए। दोनों ओर से घिरता देख बदमाशों ने गाड़ी को नहर की तरफ मोड़ दिया। बदमाशों की गाड़ी हाई टेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई और नहर में जा गिरी। 
 

 पीछे से आ रहे पुलिसकर्मी मनोज और गंगाराम भी नहर में कूद गए। इसी बीच हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट कर नहर में आ गिरा। पानी में करंट फैलने के कारण दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानल में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और पुलिस ने दोनों ही पुलिस कर्मियों को पानी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिसकर्मी मनोज की अस्पताल में मौत हो गई। मनोज पुत्र बिजेंद्र सिंह बागपत के छपरौली स्थित हैबा गांव के रहने वाले थे। 
 
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। घायल हालत में मिले बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें