फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने को साजिश के तहत तो मंदिर के पास नहीं डाला कटा हुआ पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर का माहौल खराब करने की साजिश
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में धार्मिक स्थल पर पशु के अवशेष डालकर नगर का माहौल खराब करने की साजिश रची गई। पुलिस पशु के अवशेष को उठाकर पशु चिकित्सालय ले गई है। गुस्साए लोगों ने शीला टाकीज के पास जाम लगा दिया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया।
धार्मिक स्थल पर पशु के अवशेष डालने की सूचना जैसे मिली तो यहां हिंदू संगठनों के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। पुलिस लोगों से कहती रही कि कोई बोरे में पशु को ले जा रहा था, पशु वहां गिर गया। पशु ले जाने वाले लोग भाग खड़े हुए। लेकिन पुलिस की बात कोई भी मानने को तैयार नहीं था। हर कोई इसे माहौल खराब करने की बड़ी साजिश मान रहा है। साजिश के तहत ही मंदिर के पास पशु काटकर डालने की बात लोग कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने शीला टाकीज के बाहर जाम भी लगा दिया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवा दिया। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर मृत पशु को तो उठाकर ले गई पर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। वह पशु को धार्मिक स्थल के पास डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। धामपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक फिलहाल पशु को पशु चिकित्सालय भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। अगर लोगों ने पशु को जानबूझकर वहां डाला है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसा करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें