फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने उल्लास के साथ किया नए साल का स्वागत

विज्ञापन
बिजनौर में कुछ इस तरह से नया साल मनाती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। नए साल में महिलाओं में विशेष उल्लास देखा गया। महिलाएं सुबह से ही एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिये बधाई देने में लगी रहीं। महिलाओं ने परिजनों के साथ मिलकर साल के पहले दिन जश्न मनाया। सेल्फी ली। बच्चों में भी नए साल को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला। कई जगह छोटे-छोटे बच्चों ने पार्टी की और खूब फास्ट फूड का आनंद लिया।
विज्ञापन

दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक घायल
बिजनौर। सिविल लाइन में पंजाब एंड सिंध बैंक के तोड़े जा रहे पुराने भवन की दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि भवन कुछ समय पहले खाली हो गया था। भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा है। कुछ मजदूर भवन को तोड़ रहे हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे भवन के ऊपर वाले कमरे की एक दीवार गली की ओर गिर गई। इस दौरान बाइक से गली में जा रहा एक युवक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलबे की चपेट में आकर बिजली का खंभा भी टूट गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में मजदूरों ने सड़क पर फैले मलबे को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें