फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने दिखाई स्कूल की बदहाली, जागा शिक्षा विभाग; केजरीवाल ने कही ये बात

Thu, 20 Aug 2026 10:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Cockroach Janata Party: बिजनौर स्थित स्योहारा क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में वंश चौधरी नाम के युवक ने कंपोजिट विद्यालय की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद बीईओ ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया।  
विज्ञापन
स्कूल की बदहाली दिखाता वंश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में कंपोजिट स्कूल के टॉयलेट के टूटे दरवाजे, स्कूल परिसर, प्रवेश द्वार पर जलभराव तथा टूटी पेयजल टंकी की स्थिति का वीडियो वायरल हो रहा है। खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे वंश चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी कमेंट कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इससे संबंधित एक वीडियो में युवा पंचायत सचिव की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



 

अरविंद केजरीवाल का रिप्लाई। - फोटो : अमर उजाला
वंश चौधरी ने मंगलवार को स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो पर अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि - न पीने का पानी, न प्रॉपर टॉयलेट, ऐसे माहौल में बच्चे कैसे पढ़ सकते हैं? उन्होंने वंश चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की हकीकत दिखाई है। 
 

इस वीडियो का शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य अध्यापक धर्मवीर सिंह को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। स्कूल में प्राथमिक स्तर के 37 और जूनियर के 18, कुल 55 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल से संबंधित एक अन्य वीडियो में पंचायत सचिव से भी वंश चौधरी व अन्य युवा बात करते नजर आ रहे हैं। मुख्य अध्यापक धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूल में जो कमियां थीं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
 

हर स्कूल की हकीकत सामने लाएंगे, जारी रहेगा अभियान: वंश चौधरी 
कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता वंश चौधरी ने कहा कि ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत वे लगातार स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाने वाली वीडियो बनाते रहेंगे। हर स्कूल की जांच कर उसकी जमीनी हकीकत लोगों के सामने उजागर करना उनका प्रयास रहेगा, ताकि कमियों पर ध्यान जाए और स्कूलों में बेहतर सुधार हो सके।
 
विज्ञापन

ये बोले जिम्मेदार
स्कूल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। 
- वीरेंद्र पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, स्योहारा, बिजनौर

ये भी देखें...
तेंदुए ने बच्चे को मार डाला: खा गया सिर और पेट, खेत में पड़े मिले शव के टुकड़े; देखकर मां-बाप का कलेजा दहला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें